Friday 23 November 2012

23.11.12

1) इस संसार में जो कुछ भी है, वह नाम, रूप और कर्म, इन तीनों का ही समुदाय है।
2) इन नामों का उपादान 'वाणी' हैं।
3) समस्त नामों की उत्पत्ति इस वाणी द्वारा ही होती है।
4) समस्त रूपों का उपादान 'चक्षु' है।
5) समस्त सूर्य इस चक्षु से
 ही उत्पन्न होते हैं।
6) समस्त रूपों को धारण करने से चक्षु ही इन रूपों का प्राण है, 'ब्रह्म' है।
7) समस्त कर्मों का उपादान यह 'आत्मा' है।
8) समस्त कर्म शरीर से ही होते हैं और उसकी प्रेरणा शरीर में स्थित यह आत्मा ही देती है।
9) यह 'आत्मा' ही सब कर्मों का 'ब्रह्म' है।
10) आत्मा द्वारा ही नाम, रूप और कर्म उत्पन्न हुए हैं। अत: ये तीनों अलग होते हुए भी एक आत्मा ही हैं।
11) यह आत्मा सत्य से आच्छादित है।
12) यही अमृत है।
13) प्राण ही अमृत-स्वरूप है।
14) नाम और रूप ही सत्य हैं।
15) अमृत और सत्य से ही प्राण आच्छन्न है, ढका हुआ है, अज्ञात है।

No comments:

Post a Comment