Friday 30 August 2013

31.08.13


छोटी कहानी पर संदेश बड़ा...

एक लड़का और एक लड़की साथ साथ खेल रहे थे. लड़के के पास संगमरमर के दुकड़े थे और लड़की के पास मिठाई.

लड़के ने लड़की से कहा कि वह् उसे समस्त मिठाई दे दे और बदले में लड़का उसे समस्त संगमरमर के टुकड़े दे देगा.

लड़की तैयार हो गई.

लड़के ने सबसे बड़े और खूबसूरत संगमरमर के टुकड़े अपने पास रख लिए और बाकी टुकड़े उस लड़की को दे दिये. बदले में लड़की ने लड़के को पूरी मिठाई दे दी जैसा कि निश्चित हुआ था.

रात्रि को लड़की तो शांति से सोयी किन्तु लड़के को नींद नहीं आई क्योंकि वह् सोचता रहा कि जैसे उसने कुछ टुकड़े छिपा लिए थे वैसे ही लड़की ने भी कुछ मिठाई छुपा ली होगी.

शिक्षा :

अगर आप किसी सम्बन्ध में अपना 100 प्रतिशत नहीं देते हैं तो आप हमेशा संदेह में रहेंगे कि अन्य व्यक्ति ने उसका 100 प्रतिशत दिया कि नही

No comments:

Post a Comment